ट्रंप को भारत का करारा जवाब, 17 अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाया
Image Credit: Amar Ujala
पिछले दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाने के बाद भारत ने भी अमेरिका के इस वार पर पलटवार करते हुए 17 अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाने का ऐलान किया है. इसमें सबसे ज्यादा मटर और बंगाली चने पर 60 फ़ीसदी तक आयात शुल्क बढ़ा दिया गया है. जिसके बाद भारत और अमेरिका के बीच भी ट्रेड वार बढ़ने के आसार पैदा हो गए हैं. वही अमेरिका चीन के साथ तो ट्रेड वॉर की स्थिति में पहुंच ही चुका है.