बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट पर भारत ने नही दिया चीन को समर्थन
Image Credit: Twitter/PMO
चीन दौरे पर गए पीएम मोदी ने उस समय सबको चौंका दिया जब उन्होंने चीन के अति महत्वकांक्षी बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट को समर्थन देने से इंकार कर दिया. हालांकि भारत को छोड़कर SCO समिट के सभी देशों ने चीन का इस प्रोजेक्ट पर समर्थन किया है. इस समिट में इस बार भारत और पाकिस्तान पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल हुए थे. वहीं इस प्रोजेक्ट पर पीएम मोदी ने कहा कि हम इस प्रोजेक्ट का शुरू में भी विरोध कर रहे थे और आज भी विरोध ही कर रहे हैं