अब दुबई एयरपोर्ट पर भी आसानी से मान्य होगी भारतीय करेंसी
Image Credit: Shortpedia
संयुक्त अरब अमीरात(दुबई)के एक नामचीन अखबार गल्फ न्यूज के अनुसार अब दुबई के सभी हवाई अड्डों पर भारतीय रुपये में लेनदेन किया जा सकेगा। इससे पहले यात्रियों को रुपये दूसरी करंसी में बदलवाने के चलते बड़ी राशि गंवानी पड़ती थी।भारतीय मुद्रा को लेनदेन के लिये स्वीकार किया जाना भारत से आने वाले टूरिस्ट के लिये अच्छी खबर है। बतातें चले कि रुपया दुबई में ड्यूटी फ्री दुकानों पर स्वीकार की जाने वाली 16वीं मुद्रा है।