आईपीपीबी की शुरूआत होगी 1 सिंतबर से
Image Credit: Kappa Jobs
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 सिंतबर को IPPB की शुरूआत करने जा रहे हैं. एयरटेल और पेटीएम के बाद IPPB देश का तीसरा पेमेंट्स बैंक होगा. इस पेमेंट्स खाते में आप 1 लाख रूपये तक जमा करवा सकता हैं. इससे आप फोन रीचार्ज, बिजली का बिल, डीटीएस सर्विस आदि 100 कंपनियों की सेवाओं का भुगतान आसानी से कर पाएंगे. आईपीपीबी की शुरूआत भारत के 650 शाखाओं के साथ होगी. इस सर्विस को शहरी और ग्रामीण इलाकों में 11 हजार पोस्टमैन घर-घर जाकर मुहैया कराने वाले हैं.