लोन लेना पड़ेगा महँगा, आरबीआई ने बढ़ाई ब्याज दर
Image Credit: Scroll.in
आरबीआई ने रेपो रेट में बढ़ोतरी कर दी है. जिसे अब किसी भी तरीके का लोन लेना महँगा साबित होगा.रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी होने के बाद रेपो रेट 6.50 फीसदी हो गया है. रेपो रेट के बढ़ने का अनुमान विशेषज्ञ काफी पहले से लगा रहे थे. नए लोन में बढ़ोतरी के अलावा पुराने लोन की ईएमआई भी बढ़ जाएगी. रेट का ऐलान करते समय आरबीआई ने कहा कि कच्चे तेल के दामों में कमी आयी है. लेकिन अभी भी इसकी कीमत ज्यादा है. पिछले 4 सालों में RBI ने पहली बार रेपो रेट बढ़ाया.