बढ़े रसोई गैस के दाम, कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में भी इजाफा
Image Credit: news18
देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया। 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 75 रुपये का इजाफा हुआ। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी और पीएनजी की बढ़ी कीमतों ने झटका दिया। दिल्ली में अब सीएनजी की कीमत 45.20 रुपये प्रति किलोग्राम तो वहीं पीएनजी की कीमत 30.91 रुपये प्रति एससीएम है।