लोगों को पंसद आ रहा लैब में तैयार मीट: मेनका गांधी
Image Credit: AajTak
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी प्रयोगशाला में तैयार होने वाले मांस को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही हैं। हैदराबाद के CSIR में एक कार्यक्रम के उद्घाटन में मेनका ने कहा कि- पशु मांस सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। साफ मीट का आविष्कार हो चुका है। लैब में तैयार मीट बड़ी खोज है। ये लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। जबकि 66 फीसदी लोग प्रयोगशाला वाला मांस लेने को तैयार हैं। उन्होंने ऐसे मांस को बाजार में उपलब्ध कराने की बात पर जोर दिया है।