मारूति सुजुकी ने कारों की कीमतों में की बढ़ोत्तरी
Image Credit: flickr
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि उसने अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने अपने जारी एक बयान में कहा कि कीमतों में वृद्धि वस्तु और वितरण लागत और विदेशी मुद्रा दर के प्रतिकूल की है। मारुति सुजुकी ने अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 6,100 रु. की वृद्धि की है। नई कीमतें तत्काल प्रभावी हैं। इसमें मारुति ने अपनी हालिया लॉन्च स्विफ्ट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।