नेशनल रेल म्यूजियम और मैडम तुसाद ने किया समझौते पर हस्ताक्षर
दिल्ली में कई पॉपुलर म्यूजियम हैं, लेकिन हर किसी में टिकट लेना अनिवार्य है. ऐसे में पर्यटकों की संख्या लगातार घट रही है. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को नेशनल रेल म्यूजियम और मैडम तुसाद म्यूजियम ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है. इस समझौते के तहत मैडम तुसाद संग्रहालय घूमने वाले पर्यटकों को राष्ट्रीय रेल म्यूजियम के टिकट पर 30% की छूट दी जाएगी, वहीं नेशनल रेल म्यूजियम के आगंतुकों को मैडम तुसाद की टिकट पर 35% की छूट दी जाएगी.