नोटबंदी की अलोचना करने वाली गीता बनी IMF की चीफ इकोनॉमिस्ट
Image Credit: retuters
भारत के कर्नाटक में जन्मी और नोटबंदी की अलोचना करने वाली हार्वर्ड की प्रोफेसर गीता गोपीनाथ को IMF की चीफ इकोनॉमिस्ट चुना गया है. गीता को जबसे इस पद के लिए चुना गया है तबसे उनका एक बयान सुर्खियों में हैं. दरअसल, गीता ने भारत में हुई नोटबंदी की कडी आलोचना करते हुए कहा था कि कोई बड़ा अर्थशास्त्री नोटबंदी को जायज नहीं ठहरा सकता है. साथ ही कहा, सभी नकदी न तो कालाधन होता है और न भ्रष्टाचार. बता दें, गीता मॉरिस ऑब्सफेल्ड की जगह लेने वाली है.