वैक्सीन आई नहीं लेकिन 11 दवा कंपनियों के अधिकारियों ने कमाए 7.5 हजार करोड़ रुपये
Image Credit: Shortpedia
कोरोना ने पहले ही कोहराम मचा रखा है। अब 11 अमेरिकी दवा कंपनियों के अधिकारियों ने आपदा का फायदा उठाते हुए वैक्सीन बनाने की घोषणा से ठीक पहले शेयर खरीदे और करीब 7.5 हजार करोड रुपए का मुनाफा भी कमाया। इनमें से अधिकतर कंपनियां बहुत छोटी हैं। जिनके लाभ-हानि का भविष्य तक नहीं था लेकिन अमेरिकी सरकार से मदद मिलने और वैक्सीन बनाने की घोषणा के बाद इन्हें फायदा हुआ।