सोमवार को नहीं मिलेगी ओला उबर की कैब, ड्राइवर्स की हड़ताल
Image Credit: travel.ulifestyle.com.hk
देशभर के ओला,उबर टैक्सी ड्राइवर्स ने 19 मार्च को हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. ऐसे में लोगों को सिर्फ कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही कैब्स की ही सेवाएं मिल पाएंगी. इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर दिल्ली,गुड़गांव, बंगलूरू,कोलकाता,चेन्नई जैसे शहरों पर पड़ेगा. सभी ड्राइवर्स की मांगे है कि कंपनी उन्हें न्यूनतम 1,25000 रूपये प्रति माह का व्यापार दे,कम्पनी द्वारा चलाई जा रही कैब्स बंद की जाए और कम रेटिंग वाले ड्राइवर्स को फिर से नौकरी पर रखा जाए.