हफ्ते के पहले कारोबारी दिन हरे निशान पर शेयर बाजार की ओपनिंग
Image Credit: Shortpedia
आज शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 124.01 अंक ऊपर 54401.73 के स्तर पर खुला। निफ्टी 45.60 अंकों की बढ़त के साथ 16283.80 के स्तर पर खुला। शुरुआत में 1,495 शेयरों में तेजी आई, 533 शेयरों में गिरावट आई और 90 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक रुख से शेयर बाजारों की दिशा तय होगी।