दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में भारत के 17 शहर होंगे शामिल
Image Credit: Aaj tak
हालहि में ऑक्सफर्ड इकनॉमिक्स रिपोर्ट के अनुसार जीडीपी के मुताबिक दुनिया के 20 सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में भारत के 17 शहरों के होने की उम्मीद दिखाई दे रही है. वहीं साल 2019 से 2035 के बीच 20 सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में बैंगलोर, हैदराबाद, चेन्नई समेत भारत के 17 शहरों का प्रदर्शन बेहतरीन होगा.साथ ही ग्लोबल इक्नॉमिक रिसर्च ने टॉप 10 तेजी से बढ़ते भारतीय शहरों में सूरत को टॉप पर रखा है. वहीं जीडीपी ग्रोथ को देखते हुए न्यूयॉर्क पहले नंबर पर है.