जरूरी कामों की सूची में अखबार खरीदना शामिल करें लोग- ब्रिटेन
Image Credit: Shortpedia
COVID-19 के कारण राष्ट्रीय व क्षेत्रीय अखबारों के राजस्व व प्रसार में आई भारी गिरावट के कारण ब्रिटेन के संस्कृति मंत्री ओलिवर डाउडेन ने ब्रिटेन के लोगों से आग्रह किया है कि वे लोग जरूरी कामों की सूची में अखबार खरीदना भी शामिल करें ताकि इस उद्योग को समाप्त होने से बचाया जा सके। साथ ही उन्होंने बड़ी कम्पनियों से भी आग्रह किया है कि वे अपने विज्ञापन जारी रखें।