परोपकारी उद्योगपतियों में अडानी, नीता अंबानी और कुमार मंगलम शामिल
Image Credit: Shortpedia
विश्व में परोपकारी गतिविधियों के जरिए अपनी पहचान बनाने वाले 100 भारतीयों में भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी, नीता अंबानी और कुमार मंगलम भी शामिल हैं। अमेरिका स्थित सामुदायिक निकाय 'इंडियास्पोरा' ने ये सूची बनाई है। अमेरिका से मोंटे आहूजा, अजय बंगा और मनोज भार्गव शामिल हैं। इस सूची में कनाडा से सोनम अजमेरा, बॉब ढिल्लों और आदित्य झा तथा ब्रिटेन से मोहम्मद अमर्सी, मनोज बदाले और कुजिंदर बाहिया शामिल हैं।