जुलाई-सितंबर तिमाही में पीएनबी को हुआ 507 करोड़ रुपए का मुनाफा
Image Credit: Shortpedia
मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित किये। जिसमे बैंक को 507.05 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में बैंक ने 4,532.35 करोड़ का घाटा सहा था। इस आंकड़े के मुताबिक यदि बैंक के एनपीए की बात करे तो इसकी प्रोविजनिंग घटकर 3,253.32 करोड़ रुपए रह गई है। इन सबके साथ बीएसई और एनएसई पर पीएनबी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।