पीएम मोदी कर सकते हैं अपने जन्मदिन पर इस स्कीम का ऐलान
Image Credit: shortpedia
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सिंतबर यानी अपने जन्म दिन के मौके पर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए एक वेलफेयर स्कीम का ऐलान कर सकते हैं. यह स्कीम मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए होगी. इस स्कीम के तहत मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए सालाना 3 हजार रूपये और प्रोफेशनल कोर्स के लिए सालाना 12 हजार रूपये की मदद की जाएगी. साथ ही परिवार को इलाज के लिए 5 लाख की मदद लेबर बोर्ड देगा.