RBI ने PMC बैंकधारकों को दी सहूलियत, अब एक बार में निकाल सकेंगे 50 हजार रुपये
PMC बैंकधारकों को RBI ने खुशखबरी दी है. दरअसल RBI ने बैंक से निकासी की सीमा को बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है. इससे पहले निकासी की सीमा 40 हजार रुपए थी. वहीं RBI ने बैंक कस्टमर्स के घर में शादी, सीनियर सिटीज़न के खर्च और शिक्षा जरूरती खर्च के लिए 50,000 रु. अतिरिक्त निकाल पाने की सहूलियत दी है. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने एक याचिका पर केंद्र सरकार, RBI और अन्य से जवाब दाखिल करने को कहा है.