अन्य सभी देशों के मुकाबले अगले साल सर्वाधिक बढ़ेगा भारत में वास्तविक वेतन
Image Credit: outlook india
2023 में भारत में वास्तविक वेतन सर्वाधिक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अमेरिका, यूरोप और चीन समेत दुनिया के अन्य सभी देशों के मुकाबले अगले साल भारत में सर्वाधिक वेतन बढ़ सकता है। भारतीय कंपनियां दुनिया की सभी अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले वेतन में सबसे अधिक वास्तविक वृद्धि कर सकती हैं। वेतन वृद्धि की दर अगर महंगाई से अधिक है तो उसे वेतन में वास्तविक बढ़ोतरी कहा जाता है।