जुलाई में 9 प्रतिशत बढ़ी रॉयल एनफील्ड की बिक्री, निर्यात में भी इजाफा
Image Credit: Shortpedia
बाइक निर्माता रॉयल एनफील्ड ने जुलाई 2021 में अपनी बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की है। इस साल जुलाई में कंपनी की कुल बिक्री जुलाई, 2020 में बेची गई 40,334 यूनिट्स की तुलना में बढ़कर 44,038 यूनिट्स हो गई है। इससे कंपनी की कुल बिक्री पर 9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इनमें कंपनी के रॉयल एनफील्ड क्लासिक, मिटियोर, बुलेट और इलेक्ट्रा मॉडल शामिल हैं।