रूस ने दो भारतीय कंपनियों के साथ तेल सौदे से किया इनकार
Image Credit: Shortpedia
रूसी तेल कंपनी रॉसनेफ्ट ने भारत की दो सरकारी तेल कंपनियों से डील टाली। रूस ने दूसरे उपभोक्ताओं से किए वादे के कारण भारत को अतिरिक्त तेल बेचना स्थगित किया। अभी केवल इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ही रूस से अतिरिक्त तेल खरीदने का समझौता कर पाई है। भारतीय कंपनियों को रॉसनेफ्ट की ओर से अंतरराष्ट्रीय कीमतों की तुलना में 40 डॉलर कम दाम पर कच्चा तेल उपलब्ध कराया जा रहा था।