संदीप बक्शी को मिली ICICI बैंक की कमान, चंदा को भेजा लंबी छुट्टी पर
Image Credit: Livemint
ICICI बैंक की एमडी चंदा कोचर पर पिछले दिनों वीडियोकॉन कंपनी को लोन देने के दौरान चंदा कोचर ने अपने पति दीपक कोचर को निजी लाभ पहुंचाया था और मामले का खुलासा होने पर आयकर विभाग लगातार उनसे पूछताछ कर रहा था. अब बैंक ने भी बड़ा कदम उठाते हुए चंदा कोचर को जांच पूरी होने तक लंबी छुट्टी पर भेज दिया है. उनकी जगह आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी संदीप बख्शी बैंक का कार्यभार संभालेंगे. बख्शी की नियुक्ति 5 सालों के लिए की गई है.