सेंसेक्स और निफ्टी ने फिर रचा इतिहास
Image Credit: Wikimedia Commons
सोमवार की सुबह शेयर बाज़ार में निवेश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आई. सेंसेक्स एक बार फिर 127 अंक के साथ 38075 और निफ्टी 31 अंकों के बढ़े हुए स्तर के साथ 11500 पर खुला. अगस्त महीने की शुरुआत से लेकर अब तक सेंसेक्स कई बार 38 हज़ार के पार पहुंच चुका है. वही निफ्टी की भी स्थिति कुछ ऐसी ही है. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मिडकैप और स्माल कैप के शेयरों की भी अच्छी खरीदारी हो रही है. टाटा स्टील और एलएनटी के शेयरो में भी बढ़त है