सेंसेक्स में 135 अंकों की गिरावट दर्ज, निफ्टी भी टूटा
Image Credit: Shortpedia
आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 135.42 अंक यानी 0.24% लुढ़ककर 57,157 के स्तर पर ख्रुला, जबकि निफ्टी ने 29 अंक यानी 0.17% की गिरावट के साथ 17,088 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। बता दें बाजार खुलने के साथ ही लगभग 1066 शेयरों में तेजी और 758 शेयरों में गिरावट दिखी। वहीं 99 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिखा है।