भारतीय रेल के कुछ खंडों को निवेश के लिए निजी क्षेत्र के लिए खोला जा सकता है :पीयूष गोयल
Image Credit: Shortpedia
गोवा में एक सभा को सम्बोधित करते हुए रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय रेल के कुछ खंडों को निवेश के वास्ते निजी क्षेत्र के लिए खोला जा सकता है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र लाइसेंस फीस के बदले में इन खंडों पर अपने रेलमार्ग का संचालन कर सकता है।वह गोवा में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के सदस्यता अभियान का आगाज करने के सिलसिले में यहां पहुंचे थे।