केंद्र से राज्यों को जल्द मिल सकता है राहत पैकेज, प्रधानमंत्री से मिलने पहुँची वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
Image Credit: Shortpedia
कोरोना के बढ़ते संक्रमण से देश एक नाजुक दौर से गुजर रहा है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार जल्द ही राज्य सरकारों को कोरोना के रोकथाम के लिए राहत पैकेज दे सकती है। इसपर चर्चा के लिए आज निर्मला सीतारमण प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुँची। वित्त-मंत्रालय से चर्चा के बाद राज्यों के राहत पैकेज और बैंकिंग समेत कई सेक्टर को राहत देने के लिए पीएम कोई ठोस निर्णय ले सकतें हैं।