गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 365 तो निफ्टी 103 पॉइंट नीचे खुले
Image Credit: Shortpedia
बाजार आज गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 365 अंक नीचे और निफ्टी 103 पॉइंट नीचे खुले। अभी सेंसेक्स 448.75 अंक नीचे 29618.46 पर और निफ्टी 76.55 पॉइंट नीचे 8,715.65 पर कारोबार कर रहे हैं। कल बाजारों में भारी बढ़त थी। जब सेंसेक्स ने 2476.26 अंक ऊपर 30067.21 पर और निफ्टी 708.40 पॉइंट ऊपर 8,792.20 पर कारोबार किया था। 10 साल में ये किसी एक दिन की सबसे बड़ी तेजी थी।