टाटा मोटर्स बनी पिछले महीने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री करने वाली कंपनी
Image Credit: Newsbyte
टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेगमेंट में बीते महीने जबरदस्त उछाल देखा गया। बीते महीने टाटा एक महीने में सबसे ज्यादा EV बेचने वाली कंपनी बन गई। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2021-22 में कंपनी ने सबसे ज्यादा EV बिक्री भी की है। ऐसा पहली बार हुआ जब 19,106 यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा वार्षिक EV बिक्री का आंकड़ा दर्ज किया गया है। इलेक्ट्रिक वाहन की मांग लोगों के इस सेगमेंट के प्रति बढ़ते रुझान का संकेत है।