TCS के शेयरों में आया उछाल, 7 लाख करोड़ पर पहुंचा मार्केट कैप
Image Credit: india.com
भारतीय कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज एक बार फिर चर्चाओं में है. TCS का मार्केट कैप 7 लाख करोड़ के पार पहुंच चुका है. इससे पहले कंपनी 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है. TCS के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल होने वाली दूसरी भारतीय कंपनी बन सकती है. मार्केट कैप के बढ़ने के बाद शुक्रवार को TCS के शेयरों में भी उछाल आ गया है. फिलहाल TCS के 1 शेयर का भाव 3658.45 रुपये चल रहा है.