कच्चे तेल पर बैठक से पहले सऊदी अरब और इरान के बीच हुआ तनाव
Image Credit: The Siasat Daily
कच्चे तेल पर होने वाली अंतरराष्ट्रीय बैठक से पहले सऊदी अरब के इस बयान से तनाव के हालात पैदा हो गए हैं. सऊदी अरब के शहजादे सलमान ने कहा था कि तेल आपूर्ति के लिए जो भी पर्याप्त कदम होंगे उठाए जाएंगे. क्योंकि सऊदी अरब पर अमेरिका का पूर्ण रुप से दबाव है और अमेरिका नहीं चाहता कि ईरान को किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता दी जाए. इसलिए ईरान सऊदी अरब का कड़ा विरोध कर रहा है. उनके इस बयान के बाद सऊदी अरब और ईरान के बीच विरोध की जमीन तैयार हो गई है.