बढ़त पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1069 तो निफ्टी 297 अंक बढ़कर खुला
Image Credit: Shortpedia
शेयर बाजार आज बढ़त पर खुला। आज सेंसेक्स की शुरुआत 1069.43 अंक की बढ़त के साथ 31672.04 के स्तर पर हुई। वहीं निफ्टी 297.60 अंक की बढ़त के साथ 9290.40 के स्तर पर खुला है। बता दें आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, वेदांता लिमिटेड, एसबीआई और बजाज फिन्सर्व शामिल हैं।