तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 251 अंक तो निफ्टी 76 अंक की बढ़त
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स 251.83 अंक बढ़कर 57,567.11 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 76.90 अंक बढ़कर 17,149.50 के स्तर पर खुला। कल कारोबारी दिन समाप्त होने के बाद बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 384.72 अंक बढ़कर 57,315.28 के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ एनएसई के निफ्टी ने भी शुरुआती तेजी को अंत तक बरकरार बनाए रखा था। निफ्टी 117.15 अंक बढ़कर 17,072.60 के स्तर पर बंद हुआ था।