गिरावट के साथ शेयर बाजार की ओपनिंग, 1,011 शेयरों में तेजी तो 1,107 शेयरों में दिखी गिरावट
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स 80.41 अंक नीचे 55,356.88 के स्तर पर खुला। निफ्टी 25.90 अंक नीचे 16,503.20 के स्तर पर खुला। इस दौरान 1,011 शेयरों में तेजी, 1,107 शेयरों में गिरावट और 100 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बता दें शुक्रवार को सेंसेक्स पहली बार 55,000 के आंकड़ें को पार करके 55,487.79 अंकों के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा कंपनियों के जून तिमाही के नतीजे आ गए हैं।