मामूली गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, 526 शेयरों में गिरावट
Image Credit: Shortpedia
सेंसेक्स 32.95 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 55,916.15 के स्तर पर खुला। निफ्टी 6.80 अंकों की गिरावट के साथ 16,630.10 के स्तर पर खुला। इस दौरान 1,042 शेयरों में तेजी, 526 शेयरों में गिरावट और 73 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 56.13 अंकों की तेजी के साथ 56005.23 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 12.90 अंकों की गिरावट के साथ 16,624 पर था।