इस स्वतंत्रता दिवस बेचे जा रहे हैं कपड़े के झंड़े
Image Credit: Youtube
स्वतंत्रता दिवस आने वाला है। ऐसे में बाजारों में झंडे बेचे जा रहे हैं। लेकिन इस बार बाजारों में एक बदलाव दिख रहा है। इस बार बाजारों में प्लास्टिक के झंड़े की जगह कपड़ों के झंड़े बेचे जा रहे हैं। हालांकि सरकार ने प्लास्टिक के झंड़ों पर कोई बैन नहीं लगाया। सरकार ने प्लास्टिक के झंड़ों को लेकर लोगों से अपील जरूर की थी। वहीं दूसरी ओर झंड़े विक्रेताओं का रूख इस ओर सकारात्मक है। उनका कहना है कि प्लास्टिक से पर्यावरण प्रदुषित होता है।