'Divider in Chief' बताने वाली मैगजीन ने अब बदले सुर, PM मोदी को बताया देश को जोड़ने वाला सबसे बड़ा नेता
Image Credit: shortpedia
लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद विरोधियों को सुर बदलने लगे हैं. इसी बीच अमेरिका की मैगजीन टाइम के सुर भी बदले हैं. चुनाव प्रचार के दौरान टाइम मैगजीन ने PM मोदी को 'इंडियाज डिवाइडर इन चीफ' लिखा था. मगर अब मैगजीन ने अपने ताजा अंक में पीएम मोदी को ‘मोदी हैज यूनाइटेड इंडिया लाइक नो प्राइम मिनिस्टर इन डेकेड्स’बताया है और एक आर्टिकल में पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की है.