पुणे से केरल ट्रेनें पहुचाएंगी 7 लाख लीटर पीने का पानी
Image Credit: The Wire
संकट की इस घड़ी में भारतीय रेलवे भी केरल के नागरिकों की मदद के लिए आगे आ गया है। दक्षिणी रेलवे ने विशेष ट्रनों के जरिए 7 लाख लीटर पीने का पानी केरल के लिए रवाना किया है। इसके अलावा केरल में पीने के पानी की एक लाख बोतलों की सप्लाई भी होगी। इरोड जंक्शन से 7 तथा 15 ओपन वेगन्स वाली दो ट्रेनों को केरल के लिए रवाना किया गया। वहीं 7 लाख लीटर पीने के पानी के साथ स्पेशल ट्रेनें पुणे से रवाना होंगी। केरल में पम्पिंग स्टेशनों पर बुरा असर पड़ा है।