ऑयल रिजर्व में छठे पायदान पर पहुंचा UAE, अबू धाबी में मिला 7 अरब बैरल तेल का छिपा भंडार
Image Credit: Shortpedia
सोमवार को अबू धाबी सुप्रीम पेट्रोलियम काउंसिल ने घोषणा कर बताया कि यूनाइटेड अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में हाइड्रोकार्बन के नए भंडार का पता चला है। सूत्रों के मुताबिक, यहां करीब 7 अरब बैरल कच्चा तेल और 58 ट्रिलियन क्यूबिक फीट गैस का भंडार छिपा है। भंडार के पता लगने के बाद विश्व में गैस और तेल भंडार के मामले में UAE छठे पायदान पर पहुंच गया है|