संयुक्त राष्ट्र ने भारत की वृद्धि दर 2.1 फीसदी घटाई
Image Credit: Amar Ujala
रूस-यूक्रेन युद्ध के पड़ने वाले असर को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 2021-22 के लिए भारत के विकास दर अनुमान को दो फीसदी घटाकर 4.6 फीसदी कर दिया है। इससे पहले वृद्धि दर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया था। संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण भारत को ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इससे ईंधन की कीमतों में उछाल आ सकता है।