तुर्की की वजह से गिर रहा रूपये और सेंसेक्स का स्तर
Image Credit: tupaki
इस वर्ष 11% मजबूत होने वाला BSE का सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 अंक तक गिर गया। उधर, रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 69.62 के स्तर पर है। तुर्की में मची उथल-पुथल के चलते ये सब गिरावट आ रही है। तुर्की की मुद्रा लीरा लगातार गिर रहा है। सोमवार को लीरा यूएस डॉलर के मुकाबले 12% टूट गया जबकि शुक्रवार को उसमें 16% की गिरावट आई थी। वहीं, पूरे सप्ताह में लीरा 20% कमजोर हो गया। पिछले 1 साल में डॉलर के मुकाबले लीरा का भाव आधा रह गया।