देश में सामने आए 1,549 नए मामले, वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,81,24,97,303 तक पहुंचा
Image Credit: Shortpedia
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,549 नए मामले सामने आए। इस दौरान 2,652 लोग डिस्चार्ज हुए, जबकि 31 लोगों की मौत हुई। देश में कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 4,30,09,390 तक पहुंचा। फिलहाल देश में 25,106 कोरोना के कुल सक्रिय मामले हैं। वहीं अब तक 4,24,67,774 लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीती है। देश में कुल मौतें 5,16,510 हुई। कुल वैक्सीनेशन 1,81,24,97,303 तक हुआ।