देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16 हजार 764 नए केस दर्ज
Image Credit: India Today
देश में कोरोना वायरस महामारी ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16 हजार 764 नए केस सामने आए। 220 लोगों की मौत हो गई। देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 1270 मामले सामने आ चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 91 हजार 361 हैं।