पिछले 24 घंटों में कोरोना के मिले 1,685 नए मामले
Image Credit: ANI
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,685 नए मामले आए, जिसके बाद देश में कोरोनावायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,16,372 हो गई। इस समय सक्रीय मरीजों की संख्या घटकर 21,530 रह गई। कल के आंकड़ों के मुकाबले मौतों में इजाफा हुआ। 83 लोगों की कोरोना से मौत हुई है, जिसके बाद संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,16,755 हो गई।