कोरोना के 17,070 नए मामले मिले, 23 मरीजों की मौत हुई
Image Credit: DNA India
देश में पिछले 24 घंटों में महामारी के 17,070 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 23 मरीजों की मौत हुई है। बीते एक दिन में कोरोना से 14,413 लोग ठीक हो गए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1,07,189 हो गई है। कोरोना से अब तक 5,25,139 मौतें हुई हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल रिकवरी की संख्या 4,28,36,906 है।