बीते 24 घंटे में मिले 19,893 मरीज; कुल संक्रमितों की संख्या 4,40,87,037 हुई
Image Credit: ndtv
भारत में बीते दिन कोरोना संक्रमण के 19,893 नए मामले सामने आए और 53 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,40,87,037 हो गई है। इनमें से 5,26,530 मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,36,478 हो गई है। पिछले 24 घंटे में देशभर में 20,419 मरीज ठीक हुए। महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,34,24,029 हुई।