देश में मिले 21,257 नए संक्रमित, सक्रिय मामले 205 दिनों बाद सबसे कम हुए
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते 24 घंटे में 21,257 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 24,395 लोग स्वस्थ हुए। जबकि 279 मौतें हुईं। कोरोना के एक्टिव केसों में भारी कमी आई। 2,40,221 एक्टिव केस के साथ ही अब देश में मिले कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3.38 करोड़ के पार पहुंच गई। कोरोना के सक्रिय मामले 205 दिनों बाद सबसे कम हैं। वहीं कोरोना से अब तक 4 लाख 49 हजार मौतें हुईं।