देश में कोरोना के 2,47,417 नए मामले मिले, सक्रिय मामले बढ़कर 11,17,531 हुए
Image Credit: Shortpedia
देश में कोरोना के कल 2,47,417 नए मामले सामने आए। इस दौरान 380 मरीजों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में देशभर में 84,825 मरीज ठीक हुए। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,63,17,927 हुई इनमें से 4,85,035 लोगों की मौत हुई। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 11,17,531 हुई। देश में ओमिक्रॉन के अब तक 5,488 मामले सामने आए। स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,47,15,361 हो गई है।