देश में सामने आए 25,920 नए केस, कुल टीकाकरण का आंकड़ा 1,74,64,99,461 तक पहुंचा
Image Credit: DNA India
देश में बीते दिन कोरोना संक्रमण के 25,920 नए केस सामने आए। इस दौरान 66,254 मरीज कोरोना संक्रमण से लड़कर ठीक हुए। फिलहाल देश में सक्रिय केस 2,92,092 हैं। वहीं दैनिक सकारात्मकता दर 2.07% है। कुल टीकाकरण का आंकड़ा 1,74,64,99,461 तक पहुंचा। अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4,27,80,235 हुई। वहीं देश में कोरोना से अब तक कुल 5,10,937 मौतें हुईं। कुल 4,19,77,238 मरीज अब तक ठीक हुए।