देश में कोरोना के 30,757 नए मामले मिले, वैक्सीन की अब तक 174 करोड़ से अधिक डोज दी गईं
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते दिन कोरोना के 30,757 नए मामले सामने आए। इस दौरान 67,457 मरीज ठीक हुए, जबकि 541 मौतें हुई। देश में अब 3,32,918 सक्रिय मामले बचे हैं। अब तक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 4.19 करोड़ हुई। दैनिक संक्रमण दर घटकर 2.61% हुई। स्वस्थ होने की दर 98.03% हुई। देशभर में वैक्सीन की 174 करोड़ से अधिक डोज दी गईं। कल 34.75 लाख वैक्सीन डोज दी गईं।